फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान, 45 मिनट बाद पहुंची अग्निशमन टीम

Wed, 07 May 2025 07:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

दुकान में अचानक लगी आग से हलचल मच गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई जिसे पहुंचने में देरी हुई। इस दौरान जनता ने प्रयास किया लेकिन काबू नहीं पा सकी जब अग्निशमन की टीम पहुंची तब उसने आग पर काबू पाया। भारी नुकसान का अनुमान है।
 
विज्ञापन
धू-धू कर जली दुकान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानपुर नगर की पुरानी तहसील रोड पर स्थित शमशेर बुलेट मिस्त्री की दुकान के ऊपरी तल में बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे आग लग गई। इससे दुकान में मौजूद मोबाइल, बाइक रिपेयरिंग पार्ट्स और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। आग की वजह से पटिया टूटकर गिरने लगी। जिससे ब्लॉस्ट की आवाजें भी सुनाई देने लगी तो आसपास खलबली मच गई।

विज्ञापन


आग लगने के 45 घंटे बाद अग्निशमन की टीम पहुंच सकी। जिसके आधे घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। शमशेर ने बताया कि वह नीचे दुकान चलाता है, जबकि ऊपर रहता है। दोपहर में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ देर बाद आग की लपटें और धुआं उठने लगी। जिसे देख वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के 45 मिनट बाद अग्निशमन टीम मौके पर पहुंच सकी। वहीं आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि जब तक आग पर नियंत्रण पाया गया तब तक दुकान में रखे ऑटो पार्ट्स और मोबाइल समेत लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था। जिसमें गृहस्थी का पूरा सामान जल गया है। इसके अलावा दुकान में ऑटो पार्ट से सभी जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें