डायलिसिस यूनिट के पीछे लगी आग। स्रोत जागरुक पाठक
ज्ञानपुर। सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल परिसर के डायलिसिस यूनिट के पीछे कूड़ा करकट में शनिवार की सुबह 11 बजे से आग लग गई। आग की इस घटना में कुछ नुकसान नहीं हुआ। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
जहां आग लगी थी, वहां से कुछ दूरी पर खराब एंबुलेंस खड़ी की गई थी। संयोग अच्छा था कि एंबुलेंस आग की चपेट में नहीं आई। दो साल पहले इसी स्थान से कुछ दूरी पर आग लगी थी, जिसमें नौ एंबुलेंस जल गई थीं। आग कैसे लगी, एंबुलेंस में क्या-क्या सामान जले थे और हैंडओवर क्या-क्या हुआ था, इसके लिए जांच टीम गठित की गई। टीम की रिपोर्ट ठंडे बस्ते में चली गई।