फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रांसपोर्टर से मारपीट में दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानपुर के आदेश पर भदोही कोतवाली पुलिस ने ट्रांसपोर्टर से मारपीट, लूट, गाली-गलौज और धमकी की प्राथमिकी दर्ज किया। भुड़की निवासी संतोष नारायण पाठक ने न्यायालय में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बड़े भाई अलखनारायण पाठक अजय ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन का संचालन करते हैं। यह कंपनी सिविल लाइन सड़क, खन्नापुरी, कुसियरा से कार्पेट की ढुलाई करती है। संतोष नारायण पाठक को उनके भाई ने इस मामले में विधिक कार्रवाई करने के लिए अधिकृत किया है। आरोप के अनुसार, 13 मार्च 2026 को कंटेनर संख्या डीएल-1एमए-3486 को पलवल, हरियाणा तक कार्पेट पहुंचाने के लिए 11 हजार रुपये के किराये पर बुक किया गया था। इस वाहन से कपूर कार्पेट, एचएजी कार्पेट और ईस्टर्न मिल प्राइवेट लिमिटेड के कुल 147 रोल कार्पेट भेजे गए थे।
विज्ञापन

पलवल पहुंचने पर माल का मिलान किया गया तो ईस्टर्न मिल प्राइवेट लिमिटेड के रोल संख्या 8 और 9 गायब मिले। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई गई है। पाठक का आरोप है कि वाहन चालक अर्जुन सिंह और कंटेनर मालिक रामेश्वर ने कथित तौर पर आपसी साजिश के तहत दोनों रोल रास्ते में ही उतारकर बेच दिए। शिकायत में कहा गया है कि 18 मार्च 2026 को दोनों आरोपी ट्रांसपोर्ट कार्यालय पहुंचे और एक हजार रुपये बकाया भाड़े की मांग करने लगे। जब संतोष नारायण पाठक ने गायब कार्पेट के बारे में पूछा, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। उन्होंने कार्यालय में रखे लगभग 36 हजार रुपये भी छीन लिए। कोतवाली प्रभारी शैलेश कुमार राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश के दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें