फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 3 बैंक प्रबंधकों सहित 6 पर धोखाधड़ी में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई कोतवाली में तीन बैंक प्रबंधकों सहित छह पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भदोही के आदेश पर दर्ज प्राथमिकी में कारोबारी निर्मल कोठारी के क्रेडिट कार्ड से रुपये ट्रांसफर करने का आरोप है। पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कारोबारी ने बताया कि छह अप्रैल 2024 को उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह पीएनबी से बात कर रहा है। क्रेडिट कार्ड जारी करने के नाम पर पुराने कार्ड की जानकारी, ओटीपी मांगी गई। इसके बाद मोबाइल हैक कर लिया।
इसके बाद एसबीआई के क्रेडिट से छह अप्रैल 2024 को 51475 रुपये, 4529 रुपये, उसी दिन एचडीएफसी के कार्ड से 10264 और 35 सौ रुपये मोवीक्विक के खाते में ट्रांसफर किया गया। आठ अप्रैल 2024 को बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्ड से 9273, 10295 रुपया मोवीक्विक खाते में ट्रांसफर किया गया। आरोप लगाया कि बैंक कर्मियों ने उनकी सहमति के बिना ही उनके मोबाइल नंबर से अन्य नंबरों को जोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक औराई अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकेश भुईया, पीएनपी क्रेडिट कार्ड, मोवीक्विक, तत्कालीन शाखा प्रबंधकों एचडीएफसी बैंक घोसिया माधोसिंह, बैंक ऑफ बड़ौदा घोसिया, भारतीय स्टेट बैंक शाखा घोसिया एवं अन्य सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।आरोपितों के नाम-पते की जानकारी जांच में हासिल की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें