ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएमआईएस पोर्टल पर एक करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने लंबित कार्याें को लेकर कार्यदायी संस्था के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी को निर्देश दिया कि पोर्टल पर जो कार्य पूर्ण दिखाए जा रहे हैं या हैंडओवर नहीं हुए हैं उनकी सूची अलग से तैयार करें।
कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ के सहायक अभियंता हरेंद्र नाथ वर्मा की ओर से निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने पर डीएम ने जिला अल्संख्यक कल्याण अधिकारी को मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। एक्सईएन नलकूप से कहा कि खराब नलकूपों को सही कराएं। कार्यदायी संस्था यूपी आरएनएसएस (पैकफेड) की ओर से सीएचसी भदोही में 50 सैया फील्ड हॉस्पिटल, एमबीएस जिला चिकित्सालय में स्वतंत्र विद्युत फीडर निर्माण कार्य, राजकीय पशु चिकित्सालय ज्ञानपुर के कार्यों में विलंब, शिथिलता बरतने पर नाराजगी जताई।