फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में मारपीट,12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थाना क्षेत्र के डोमनपुर-निदुर गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान मारपीट में गंभीर चोट लगने से महिलाओं समेत कुल 12 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घायलों में एक पक्ष से रमेश (54), शशिकांत (50), जितेंद्र (30), राजनाथ (36), धर्मेंद्र (40), लालचंद (50), अमृता देवी (35), आशा देवी (45) है । जबकि दूसरे पक्ष से संजय (50), रामजीत (35), रितेश (15), निशां 18 है जिनको पुलिस ने एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। संजय और रमेश सरोज ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि काफी दिनों से दोनों पक्ष एक ही जमीन पर अपना हक जता रहे हैं। इसी को लेकर दोनों पक्षों में शुक्रवार की सुबह कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें