घोसिया। औराई कोतवाली क्षेत्र के कंसापुर में पालतू कुत्ते के भौंकने के विवाद हो गया। जगड़े में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले ने पुलिस ने पीड़ित मुकेश कुमार की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जानकारी के अनुसार कंसापुर निवासी मुकेश कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पास पालतू कुत्ता है। उनका मकान बाजार के नहर के पास है। गांव के चार लोग शनिवार को उनके मकान पर आए और कुत्ते के भौंकने को लेकर पहले विवाद किया और फिर मारपीट करने लगे। मारपीट में उनका बेटा और वे बुरी तरह से जख्मी हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कंसापुर निवासी मनी सोनकर, साहब सोनकर, छोटू सोनकर और विवेक सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।