फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरी में शुक्रवार को जमीनी विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान सात लोग घायल हो गए। सभी का उपचार राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में कराया गया। सवर्ण पक्ष द्वारा चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा था जिसे दलित पक्ष द्वारा गिराए जाने के बाद मामला बढ़ा। इसके बाद दलितों की जमकर पिटाई गई है। पुलिस ने सात नामजद सहित 10 के विरुद्ध दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

क्षत्रिय बस्ती निवासी निवासी ओंकार सिंह द्वारा निर्माण कराया जा रहा था। किसी बात को लेकर पहले से दलितों को एतराज था। जिसको लेकर आज दलितों ने निर्माणाधीन चहारदीवारी को गिराने का प्रयास किया। आरोप है कि दलितों ने पहले सवर्णों पर हमला किया। बाद में भारी संख्या में सवर्णों ने दलितों पर हमला बोल दिया जिसमें सात लोगों के घायल होने की सूचना है। मारपीट में लाठी, डंडा, ईंट, पत्थर का जमके प्रयोग हुआ। इससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया था। एक पक्ष के प्रमोद कुमार (40), सेवालाल (65), विनोद (30), मनोज (25), कंचन (32), पूजा (23), नीतू (16) को चोटें आईं। घायलों को पुलिस ने राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। दलित पक्ष की तहरीर पर सवर्ण पक्ष के सात लोगों के विरुद्ध दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें