कोतवाली क्षेत्र के ऊगापुर हवाई अड्डा के पास दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट और गाली-गलौज में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सात नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
ऊगापुर हवाई पट्टी के पास चाय-पान की दुकान पर दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस बीच देखते ही देखते दोनों पक्ष गाली-गलौज और मारपीट करने गले। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाई।
पुलिस ने एक पक्ष से दाराशंकर बिंद की तहरीर पर जगदीश बिंद, गणेश कुमार, संगम बिंद, गयाशंकर बिंद, राकेश कुमार बिंद, सूरज बिंद व प्रकाश बिंद समेत तीन अज्ञात निवासी कुरैना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं दूसरे पक्ष से दीपक बिंद की तहरीर पर उमाशंकर बिंद, दाराशंकर बिंद, अभय उर्फ अंगद बिंद, अजय बिंद, बुधराज बिंद निवासी कुरैना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।