फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिने-चुने स्कूलों में मना संविधान दिवस

Fri, 27 Nov 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 गिने-चुने स्कूलों को छोड़कर 90 फीसदी विद्यालयों में संविधान दिवस पर कोई आयोजन नहीं किया गया।
विज्ञापन


वीएनजीआईसी सेंट थॉमस के अलावा कुछ परिषदीय विद्यालयों में भी संविधान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज में छात्र-छात्राओं को संविधान अनुपालन की शपथ दिलाई गई।


शासन का पत्र आने के बाद डीआईओएस संतोष कुमार मिश्र और बीएसए डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने विद्यालयों में संविधान दिवस मनाने के लिए निर्देशित किया था, लेकिन बृहस्पतिवार को ज्यादातर विद्यालयों में सन्नाटा रहा।
विज्ञापन


विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में प्रार्थना स्थल पर छात्र-छात्राओं ने संविधान के पालन की शपथ ली गई। छात्रों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाया और न्याय, समता, मातृत्व भावना के विकास का  संकल्प लिया।

विद्यालय परिसर में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रदीप कुमार सिंह प्रथम, धर्मराज प्रजापति द्वितीय, मनोज कुमार चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शिवेंद्र प्रताप सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसी तरह सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज में छात्र-छात्राओं ने संविधान के नियमों को पढ़कर शपथ ली। इस मौके पर प्रबंधक सैम अब्राहम, प्रधानाचार्य वृंदा सैम समेत अन्य तमाम शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय चितईपुर में हेडमास्टर अरविंद पाल, प्राथमिक विद्यालय बनकट में ओम प्रकाश मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय जोरईं में राकेश सिंह की देखरेख में संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर राजेश्वर, लालचंद्र, रामरथी, लोकमणि, माला, सुधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें