फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बफर गोदाम में उर्वरक मौजूद, अफसरों ने जानी हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
रबी सीजन में गेहूं सहित अन्य फसल की बोआई को लेकर किसानों को उर्वरकों को लेकर दिक्कत न होने पाए। इसके लिए विभागीय स्तर से जांच शुरू कर दी गई है। बुधवार को उप निदेशक कृषि डाॅ. अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने पाली खाद गोदाम सहित अन्य समितियों का निरीक्षण किया। उर्वरकों के उपलब्धता की जानकारी ली। किसानों को आश्वस्त किया कि उन्हें उर्वरकों के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उप निदेशक कृषि ने बताया कि जिले में वर्तमान समय में गोदाम से लेकर सहकारी समितियों में 3363 टन यूरिया, 1244 टन डीएपी, 661 टन एनपीके उर्वरक उपलब्ध है। किसानों को समितियों से उर्वरक क्रय करने पर जोर दिया। कहा कि जल्द ही और उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। उनके साथ सहायक निबंधक सहकारिता रामप्रकाश, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय व जिला कृषि रक्षाधिकारी रत्नेश कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें