फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सड़क बाधित कर कहीं पर भी नहीं होंगे कोई धार्मिक आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। डीएम स्वयं ऐसी बैठकों में शामिल होकर त्योहारी तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। मंगलवार की शाम डीएम विशाल सिंह और एसपी डाॅ. मीनाक्षी कात्यायन भदोही कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक में शामिल हुए। अधिकारियों ने त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने में लोगों का सहयोग मांगा। डीएम द्वारा मौजूद लोगों से दुर्गापूजा, दशहरा और भरत मिलाप, दीपावली को शांतिपूर्ण ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में सभी समुदाय के धर्मगुरुओं, सम्भ्रांत लोगों, सर्राफा व्यापारियों, प्रधानों आदि को उन्होंने समाज का प्रहरी बताया और कहा कि ऐसे लोगों की मदद से ही समाज में एकता पिरोया जा सकता है। स्पष्ट किया कि बिना पूर्व अनुमति के किसी भी प्रकार की शोभायात्रा या धार्मिक जुलूस नहीं निकाला जाएगा। वहीं सड़क बाधित कर कोई धार्मिक आयोजन नहीं होगा। उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी। जिसमें मुख्यतः बिजली, सड़क, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था आदि की समस्याएं रहीं।
एसपी ने चेताया कि अराजकता फैलाने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। मौके पर अशोक जायसवाल पूर्व पालिकाध्यक्ष, जमील अंसारी, हाफिज परवेज अच्छे, जमील अंसारी, हसीब खां, सेराज अहमद, दानिश सिद्दीकी, बब्बू सिद्दीकी, अब्दुल हन्नान, गिरधारी जायसवाल, हाजी सुहैल, प्रदीप यादव, पन्ना यादव, प्रिंस गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें