फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई - पास मशीन में नहीं हुई राशन की फीडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर ब्लाक के लगभग 70 कोटे की दुकानों पर पांचवें दिन बृहस्पतिवार तक ई - पास मशीनों में न तो खाद्य सामानों की फीडिंग हो सकी है और न तो राशन का उठान कर कोटेदार वितरण शुरू कर सके हैं।
विज्ञापन

गोपीगंज नगर में क्रय-विक्रय केंद्र पड़ाव से बिना राशन और खाद्य सामग्री के लौटे कार्डधारक संतोष कुमार मौर्य, शोला मौर्य, कुतबुद्दीन, अनीशा बेगम आदि ने बताया कि प्रतिदिन कोटे की दुकान का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन राशन नहीं मिल रहा है। कार्डधारकों ने नाराजगी जताई कि 12 से 20 दिसंबर तक खाद्य एवं रसद विभाग ब्लॉक औराई, डीघ, सुरियावां, अभोली, ज्ञानपुर, भदोही अंतर्गत लगभग 730 कोटेदारों द्वारा उठान का दावा किया था, लेकिन बहुत से कोटेदारों ने अभी राशन का उठान ही नहीं किया है। ब्लॉक मार्केटिंग इंस्पेक्टर आरती शुक्ला ने बताया कि ब्लाक के लगभग 70 दुकानों पर सामानों की अनुपलब्धता से कार्डधारक परेशान हैं। 20 दिसंबर तक दुकानों पर सामान उपलब्ध करवाकर कार्डधारकों की समस्या दूर करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें