गाजे-बाजे के साथ निकली रैली में शिक्षक के अलावा स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अफसर भी शामिल रहे। अभिभावकों से आग्रह किया गया कि अपने पांच साल तक के बच्चों को 18 जनवरी को बूथों पर ले जाकर पोलियो की दवा पिलाएं।
विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमाकांत ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली वीएनजीआईसी से शुरू होकर प्रोफेसर कालोनी, जिला चिकित्सालय, कचहरी होते हुए पशु चिकित्सालय पर जाकर समाप्त हुई। रैली में शामिल शिक्षक और अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया कि अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। रैली में बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरके मौर्य, डा. एके श्रीवास्तव, डा. आरएस प्रसाद, डा. नरेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानपुर केडी पांडेय के अलावा शिक्षक अखिलेश यादव, मानिक चंद्र यादव, संतोष सिंह, मानिक चंद्र पाल, हरिओम पाल, डा. सगीर हसन खान, गामा पाल आदि मौजूद रहे।