मोढ़। करियांव बिजली उपकेंद्र के मोढ़ बाजार में शनिवार की शाम को अंडर ग्राउंड बिजली केबल में फाल्ट आने से कारण 30 गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रविवार की सुबह पानी के लिए लगभग दो लाख लोग परेशान हुए। हैंडपंप से गांव के लोगों ने अपनी जरूरत पूरी की। अंडरग्राउंड केबल में करियांव बाजार सहित देईपुर, रामयनपुर, जगदीशपुर, गोपीपुर, कंसापुर, कंचनपुर, ललापुर, कीर्तिपुर, लालिकपुर, कस्तूरीपुर, सिंहपुर, कोल्हूवा, पांडेपुर, बनपुरवा, चकचंदा, मानीगंज, धनापुर, भात, डुहिया, जगतीपुर, बरमोहनी आदि गांव में रात भर बिजली नहीं रही। कस्तूरीपुर फीडर के जेई आनंद प्रकाश ने बताया कि 33 केवीए अंडर ग्राउंड केबल में फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित हुई है। मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा।