फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पिता बनाना चाहते थे इंजीनियर, पता नहीं कैसे बन गया आतंकी? भाई बोला- उसने तो हाईस्कूल टॉप किया था...

Tue, 14 Nov 2023 10:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

पिता राकिब को इंजीनियर बनाना चाहते थे। बताया कि राकिब की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है। 10वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने एएमयू में ही बीटेक, एमटेक किया। उसके बाद वहीं किसी निजी कॉलेज में पढ़ाने लगा। एक दशक से ही अलीगढ़ में परिवार संग रहता है। 
विज्ञापन
हथकड़ी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एमटेक कर इंजीनियरिंग की शिक्षा देने वाला भदोही निवासी राकिब के आतंकी बनने की खबर से परिवार वाले स्तब्ध है। हाईस्कूल की पढ़ाई के बाद उसने एएमयू से ही इंटरमीडिएट, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा ग्रहण की। वह हाईस्कूल में स्कूल टॉपर था। 
विज्ञापन


भाई ने बताया कि वह आईएसआईएस के संपर्क में कब आ गया, यह पता नहीं चला पाया। भदोही नगर के अंबरनीम निवासी राकिब इमाम अंसारी की गिरफ्तारी की खबर से परिजन स्तब्ध है। उसके भाई हारिस अंसारी ने बताया कि भाई के गिरफ्तार होने की खबर से पिता इमाम अंसारी, मां की तबीयत खराब हो गई है।

पिता राकिब को इंजीनियर बनाना चाहते थे। बताया कि राकिब की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है। 10वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने एएमयू में ही बीटेक, एमटेक किया। उसके बाद वहीं किसी निजी कॉलेज में पढ़ाने लगा। एक दशक से ही अलीगढ़ में परिवार संग रहता है। 
विज्ञापन


वह ऐसा लड़का नहीं था। कब और कैसे आईएसआईएस के संपर्क में आया कुछ पता नहीं है। भदोही के मदर हलीमा पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल का टॉपर भी रह चुका है। गिरफ्तारी की खबर से पूरा मोहल्ला स्तब्ध है। 
विज्ञापन

शौचालय में लगा दी हथकड़ी - फोटो : अमर उजाला
भाई ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व एटीएस हेडक्वार्टर से फोन आया कि आकर अपने भाई को ले जाओ। उसके बाद उनसे एक सादे पेपर पर हस्ताक्षर कर बुलाने की बात कहकर भेज दिया गया। अब गिरफ्तारी की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें