फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बेटी की विदाई कराकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत, भतीजा समेत तीन घायल

विज्ञापन
किशुनदेवपुर हाईवे पर सड़क हादसा के बाद जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के किशुनदेवपुर के पास हाईवे पर मंगलवार को मिर्जापुर के चुनार से आ रही कार में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार बिहारी सोनकर (50) निवासी चुनार मिर्जापुर की मौत हो गई। बेटी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। घायल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि मिर्जापुर के चुनार लाल दरवाजा वार्ड नंबर एक निवासी बिहारी सोनकर बेटी मोनिका 20 की विदाई कराने किराये की कार से प्रयागराज गए थे। उनके साथ भतीजा सागर (25) भी था। विदाई कराकर कार से अपने घर लौट रहे थे। ओम पब्लिक स्कूल के पास हाईवे पर सामने से आ रही ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे की एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचाया जहां उपचार के दौरान बिहारी सोनकर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी बेटी मोनिका, भतीजा सागर की हालत गंभीर होने पर ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मामूली रूप से घायल कार चालक नसीम अहमद (32) का उपचार किया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और कार को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर आवागमन बाधित रहा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें