फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र को कंटेनर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहरवार गांव के घर के बाहरर पलटा कंटेनर व लगी भीड़ स्रोत- संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर कलना गहरवार गांव के पास बृहस्पतिवार की भोर में तीन बजे सीमेंट लदा कंटेनर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद अनियंत्रित होकर मकान के बाहर चारपाई पर सो रहे पिता-पुत्र को रौंद दिया।
विज्ञापन

हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। कंटेनर पलटने पर चालक मौके से भाग गया। मृतक के परिजनों ने दो घंटे तक चक्कजाम किया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज की।
एएसपी सिटी के अनुसार, विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहरवार गांव निवासी शिव प्रसाद गुप्ता (42) बुधवार को रात भोजन के बाद मकान के बाहर टीनशेड में चारपाई लगाकर सोए थे। बगल में चारपाई पर उनका बेटा राहुल (13) भी सोया था। पत्नी संजू देवी और पुत्री दिव्या कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह तीन बजे सतना से मड़िहान सीमेंट लेकर जा रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर रेलिंग विहीन डिवाइडर पर चढ़ गया। बायी तरफ नाली पार कर घर के सामने चारपाई पर सोये शिव प्रसाद गुप्ता और राहुल को रौंद दिया। पड़ोसी विनोद कुमार यादव के मकान, फोटो स्टेट वीडियो ग्राफी की दुकान व मेडिकल स्टोर की दीवार व बारजा को तोड़ते हुए कंटेनर पलट गया। हादसा होने पर परिवार और आसपास के लोग बाहर निकले देखा तो शिव प्रसाद की मौत हो गई थी। घायल राहुल चीख रहा था।
राहुल को लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्राेई ले गए जहां से चिकित्सक ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही राहुल की मौत हो गई।
पिता-पुत्र की मौत के बाद परिजनों ने साढ़े सात बजे सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, थानाध्यक्ष विंध्याचल अजित कुमार सिंह, गैपुरा चौकी प्रभारी सुरेशचंद्र मौके पर पहुंच गए।
अधिकारियों के समझाने पर लोगों ने केवल यात्री गाड़ियों के लिए 15 मिनट के लिए रास्ता खोला। फिर जाम लगा दिया गया।
साढ़े नौ बजे मौके पर पहुंचे जाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी सदर महेंद्र सिंह ने परिजनों से वार्ता कर आश्वासन दिया कि शासन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं को जल्द दिलाया जाएगा। मृतक की पुत्री को मुख्यमंत्री शिक्षा विकास योजना के अंतर्गत लाभान्वित कराया जाएगा। आश्वासन के बाद सुबह 9 : 40 बजे जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें