फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारपेट एक्सपो मार्ट अधूरा, इस वर्ष कालीन मेला संभव नहीं

Mon, 03 Apr 2017 01:19 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा है कि भदोही में बने कारपेट एक्सपो मार्ट में जल्दबाजी से काम नहीं लिया जाएगा। अभी भी कुछ काम बाकी है। हमारा प्रयास है कि उसे पूरी तरह सुसज्जित कर लिया जाए ताकि अगले वर्ष इसमे इंडिया कारपेट एक्सपो आयोजित किया जा सके।
विज्ञापन

मर्यादपट्टी में अभिनंदन समारोह के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि अब तक एक्सपो मार्ट निर्माण में केवल झूठी वाहवाही लूटी गई है। अभी भी काफी काम बाकी है। और मैं एक्सपो आयोजन में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता। मै चाहूंगा कि कार्य पूरी तरह पूरा कराकर अगले वर्ष यहां कालीन मेला लगे। भदोही में पेयजल संकट के सवाल पर उन्होंने कहा कि थोड़ा समय दीजिए। प्रदेश सरकार जनसुविधाओं पर पहले ध्यान दे रही है शीघ्र फर्क महसूस होगा। रामनवमी के दिन 5 अप्रैल को नगर में निकलने वाले श्रीराम शोभा यात्रा की तैयारियों के बारे में शोभायात्रा महासमिति पदाधिकारियों से जानकारी ली और कहा कि अधिकारियों से साफ सफाई के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।
विद्युत विभाग से जर्जर तारों को दुरूस्त करने और पर्याप्त विद्युत आपूर्ति के लिए निर्देशित किया गया है। प्रेस वार्ता में मौजूद शोभायात्रा महासमिति के लोगों ने कहा कि शोभा यात्रा में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने के लिए घर घर संपर्क किया जा रहा है। शहर मे जगह जगह भगवा झंडे लगाए जा रहे हैं। बताया की रजपूरा से शोभा यात्रा निकल कर नगर के मुख्य मार्ग होते हुए धौरहरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचेगा। जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा। वार्ता में महासमिति के अध्यक्ष रवींद्र दूबे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें