फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: वर्मी कंपोस्ट यूनिट बनाएं किसान 50 हजार का अनुदान मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
रासायनिक उर्वरकों के अधिक प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति खत्म होती जा रही है। जैविक खेती को बढ़ावा देने एवं जैव उर्वरक के प्रयोग को लेकर किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अब वर्मी कंपोस्ट यूनिट बनाने के लिए किसानों को 50 हजार तक अनुदान मिलेगा। इसके लिए उद्यान विभाग के पोर्टल पर आनलाइन आवेदन शुरु हो गया है।
विज्ञापन

जैविक खेती को के लिए शासन स्तर से किसानों के लिए तमाम योजनाएं संचालित हो रही हैं। किसानों को सब्जियों सहित विभिन्न फसलों की जैविक खेती पर अनुदान भी दिया जा रहा है। अब जैविक खेती के लिए किसानों को जैव उर्वरक भी हासिल हो सके। जिससे उत्पाद की गुणवत्ता बढ़े, इसे लेकर किसान वर्मी कंपोस्ट यूनिट का निर्माण करेंगे तो शासन ने 50 हजार रुपये अनुदान देने की योजना शुरु की है।
यूनिट बनाने में कुल एक लाख तक खर्च आएगा। जिसमें 50 फीसदी तक अनुदान रहेगा। जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने बताया कि वर्मी कंपोस्ट यूनिट का निर्माण कराने के लिए प्रति यूनिट एक लाख रुपये लागत मूल्य तय किया गया है। इसमें किसानों को 50 प्रतिशत यानी 50 हजार रुपये अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए किसानों से आवेदन मांगा गया है। प्रथम आवक, प्रथम पावक के आधार पर चयन कर किसानों को लाभान्वित किया जाएगा किसान उद्यान विभाग के पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें