फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 1.21 करोड़ की लागत से तितराहीं में बनेगा किसान कल्याण केंद्र

विज्ञापन
तितराहीं में किसान कल्याण केंद्र का ​शिलान्यास करते औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर। स्रोत: - फोटो : Samvad
विज्ञापन
औराई ब्लॉक के तितराहीं गांव में 1 करोड़ 21 लाख 87 हजार रुपये की लागत से किसान कल्याण केंद्र का निर्माण होगा। शनिवार को औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर ने भूमिपूजन कर इसकी आधारशिला रखी। विधायक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। किसान कल्याण केंद्र के निर्माण से उच्च गुणवत्ता वाले बीजों का सुरक्षित एवं वैज्ञानिक भंडारण संभव होगा। साथ ही किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों और कृषि यंत्रों की जानकारी तथा प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे गांव और ब्लॉक स्तर पर बीजों की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. राम प्रवेश ने बताया कि यह केंद्र किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के बीच बेहतर समन्वय का माध्यम बनेगा। यहां समय-समय पर किसान प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रम और तकनीकी कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे किसान नई तकनीकों को अपनाकर कृषि उत्पादन बढ़ा सकेंगे। इस अवसर पर शैलेश सिंह मंटू, आशीष दूबे मुन्नू, अमरजीत यादव, सूरज शर्मा, अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार शुक्ल, सहायक अभियंता अजय कुमार सिंह, अवर अभियंता गोविंद मोहन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें