फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मुआवजे और क्रय केंद्र के लिए धरने पर बैठे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के सदलूवीर बाजार में रविवार को 21 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान संयुक्त मजदूर यूनियन के बैनर तले किसानों ने धरना दिया। मांगें पूरी न होने पर किसानों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। कहा कि अंश निर्धारण, मुआवजा और किसानों के लिए क्रय केंद्र खोला जाए।
विज्ञापन

यूनियन के पूर्वांचल प्रभारी सालिक राम यादव के नेतृत्व में धरने में बैठे किसानों ने कहा कि जब तक दुखी किसान रहेगा, धरती पर तूफान रहेगा।
जो किसानों से टकराएगा, भूखे ही मर जाएगा...। जो अधिकारी न्यायी है, वह हमारा भाई है...। किसानों की मांगों में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग 731-बी के निर्माण के दौरान लेखपालों की तरफ से हिस्सा निर्धारण न करने से मुआवजा न मिलने, अधिग्रहण के दायरे में आने वाले किसानों को नोटिस, साधन सहकारी समिति गौरा को धान क्रय केंद्र बनाने, गंगा रामपुर में चकमार्ग बनाने, दुर्गागंज बाजार नहर पुलिया से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक मार्ग निर्माण, खेत से मिट्टी घर के उपयोग में लेने के लिए खनन और प्रशासन से मुक्त कराया जाए। गौरा चतुराई हरकिरनपुर गांव में नहर की पटरियों पर घास की वजह से जहरीले जंतु रहते हैं, जिसके डर से किसान नहर के आसपास जाने से कतराते हैंं।
इसकी सफाई कराई जाए। इस मौके पर श्यामधर यादव, अशोक यादव, दिलीप पांडेय, रामबाबू बिंद, मीरा देवी, फातिमा बेगम, सरोजा, सुनीता देवी, संजय, हेमंत कुमार, सरजू, राम प्रसाद, योगेश कुमार, विजय शंकर यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें