फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नहर में समय से पानी न छोड़ने के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
हरिकरनपुर में नहर में पानी न छोड़ने पर प्रदर्शन करते भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के लोग।
विज्ञापन
अभोली। ब्लॉक के हरिकरनपुर गांव में बुधवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने भदोही रजबाहा नहर में समय पर पानी न छोड़े जाने को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने नहर विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विभाग जल संसाधन अधिनियम का पालन नहीं किया जा रहा है। पूर्वांचल प्रभारी सालिकराम यादव ने कहा कि वर्तमान में किसानों को गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है। धान की कटाई के बाद कई किसानों ने पहले ही गेहूं की बोआई कर दी है लेकिन नहर में पानी न होने से पलेवा तक नहीं हो पाया है। कई किसानों की वजह से गेहूं की बोआई ही नहीं हो सकी। अधिकारी नहर की सफाई के नाम पर पानी छोड़ने में देरी कर रहे हैं, जिससे फसलें खतरे में हैं। चेताया कि यदि 10 दिनों के अंदर नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो संगठन बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा। प्रदर्शन में महिला जिला अध्यक्ष मीरा देवी, इंद्रमणि यादव, कांता, राम बिंद, राम आशीष बिंद, अशोक यादव, विजय शंकर, संत राज, विजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें