फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: किसानों को इफको, यूरिया प्लस विधि की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। गोपीगंज सहकारी संघ पर बुधवार को सहकारिता सप्ताह के तहत कृषक गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि इफको डेलीगेट के राजेंद्र कुमार सिंह ने सहकारिता सप्ताह के महत्व पर चर्चा की गई। कहा सहकारिता के 5 स्वर्णिम वर्षों में इफको नैनो, यूरिया प्लस और नैनो डीएपी खेती में क्रांतिकारी बदलाव लाया है।
विज्ञापन

यह तकनीक न केवल खेती की लागत को कम करती है, बल्कि फसल की गुणवत्ता और उत्पादकता बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होती है। किसानों को नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया प्लस, नैनो जिंक, नैनो कॉपर के प्रयोग विधि एवं लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी इफको विमल कुमार जायसवाल, रमईपुर ज्ञानपुर समिति सचिव बालमुकुंद सिंह, गोपीगंज संघ सचिव विकास सिंह, विकास यादव सहित 50 से किसानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें