प्रमोद सिंह बाबूसराय। खीरा की खेती के लिए मशहूर औराई ब्लाॅक के रत्ना ठेगीपुर गांव के किसान अब टमाटरों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। कारण कि बिहार में खीरा की मांग अब कम हो गई है। वर्तमान में 175 हेक्टेयर में करीब 100 किसान टमाटर की खेती कर रहे हैं। 60 लोगों को रोजगार दिए हैं। औराई का रत्ना ठेगीपुर गांव खीरा की खेती के लिए प्रसिद्ध रहा है। यहां से हर साल कई टन खीरा गर्मी में बिहार भेजा जाता है। धीरे-धीरे बिहार में घाघरा नदी के तटवर्ती इलाकों के किसानों खीरा की खेती करना शुरू कर दिए हैं। इस कारण अब मांग कम हो गई है। बीते तीन साल से कई किसानों को खीरा की खेती में नुकसान उठाना पड़ा। इस कारण किसान टमाटर की खेती में हाथ आजमा रहे हैं। किसान मंडी में खीरा आठ से 10 रुपये प्रति किलो बेचते थे। वहीं, टमाटर 12 से 15 रुपये प्रति किलो बिक जाता है। फुटकर बाजार में टमाटर के दाम 20 से 30 रुपये प्रति किलो हैं। (संवाद)