फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जनगणना के लिए प्रशिक्षित किए गए प्राथमिक शिक्षक

विज्ञापन
वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
भदोही। वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में सोमवार को तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन

पहले दिन सुबह 9.30 से शाम 5.30 बजे तक चले मैराथन सत्र में प्रशिक्षक अनुपम सिंह व रिंकू सरोज ने प्रतिभागी शिक्षकों को जनगणना की अवधारणाएं, परिभाषाएं, भवन एवं मकान नंबरिंग की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि देश में पहली जनगणना वर्ष 1881 में हुई थी। स्वतंत्रता के बाद यह क्रम लगातार जारी है। वर्ष 2027 की जनगणना नौवीं होगी। इस बार जनगणना की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पूरी की जाएगी। बताया कि जनगणना 31 बिंदुओं के आधार पर की जाएगी। इसके लिए मोबाइल फोन में एचएलओ एप (हाऊस लिस्टिंग ऑपरेशन) इंस्टॉल कर डेटा संकलन किया जाएगा। सभी प्रगणकों को एप के उपयोग, डेटा प्रविष्टि और सत्यापन की प्रक्रिया का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुति देकर लोगों को सरल तरीके से समझाया गया। इस दौरान रवि कुमार तिवारी ने प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में कार्यक्रम में तहसीलदार मिश्री लाल चौहान के अलावा वीरेंद्र कुमार, एससी बिंद और सुभाष सरोज सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें