फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डेरे पर चारपाई पर सो रहे किसान को सांप ने डंसा, मौत

विज्ञापन
जसदेवपुर गांव में मृतक दिनेश यादव उर्फ बुझा के डेरे पर लगी खाट के पास मौजूद सांप। संवाद
विज्ञापन
जसदेवपुर गांव में रविवार को सर्पदंश से 45 वर्षीय दिनेश यादव उर्फ बुझा की मौत हो गई। वह चारपाई पर सो रहे थे। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान मुन्ना यादव ने बताया कि दिनेश यादव जसदेवपुर मोड़ के पास स्थित अपने डेरे पर अन्य लोगों के साथ चारपाई पर सोये थे। वह खेती करते थे। भोर करीब तीन बजे सांप के डंसने से उनकी नींद खुल गई। उन्होंने पास में सो रहे धर्मेंद्र गुप्ता निवासी वीरपुर और संतोष पटेल निवासी शेरपुर को घटना की जानकारी दी। परिजन तत्काल उन्हें रसूलपुर स्थित क्राइस्ट चर्च अस्पताल ले गए। वहां एंटी स्नेक वेनम नहीं होने पर उन्हें मऊ के फातिमा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें बिहार ले गए और झाड़-फूंक भी कराई। फिर शव गांव लेकर चले आए।
विज्ञापन

धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जिस सांप ने दिनेश को डसा था, वह घटना के बाद भागा नहीं और तीन घंटे तक अपने बिल के पास बैठा रहा। सांप को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और सांप को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर भांवरकोल पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल रविभूषण भी पहुंचे। थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्र ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सर्पदंश से मजदूर की मौत
फोटो
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के हरिवल्लमपुर में सर्पदंश से रविवार की सुबह मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र विजयशंकर पासवान ने तहरीर देकर बताया कि उनके पिता विरेंद्र पासवान (48) शौच करके घर आ रहे थे। नाले के पास वह सर्पदंश के शिकार हो गए। परिजन उनको अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें