फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर टूटने से खेत जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। औराई क्षेत्र के नरथुआ गांव से होकर बह रहे रजवाहा के एक बार फिर शुक्रवार को टूट जाने से कई बीघे खेतों में पानी भर गया। धान की रोपाई के लिए जोताई कराने का इंतजार कर रहे किसानों की चिंता इस बात को लेकर बढ़ गई है कि डीजल का दाम बढ़ते रहने से ट्रैक्टर चालक भी जोताई का रेट बढ़ाते जा रहे हैं। यदि खेत सूखा रहता तो जोताई का दर कम देना पड़ता अब पानी में रोटावेटर की जुुताई दो गुना वहन करना विवशता बनेगी।
विज्ञापन

बताते हैं कि मुख्य नहर जुड़े सीखड़ रजवाहा को जोड़ने वाली उक्त माइनर सफाई के अभाव में उसी स्थान पर टूटती रहती है, जहां बार-बार विभाग मिट्टी भरवाकर छोड़ देता है। किसानों का दर्द रहा कि उक्त माइनर से किनारे सैकड़ों एकड़ उपजाऊ खेत दोनों सीजन में बर्बादी की भेंट चढ़ जाते हैं बावजूद इसके नहर विभाग माइनर के टूटने वाले स्थान को पक्का नहीं करा पा रहा है। जबकि माइनर दर्जनों गांवों को जोड़ते ही आगे बढ़ती है। किसान तीर्थराज दुबे, मनोहर सिंह, पवन कुमार, योगेंद्र सिंह, राजकुमार, राजेंद्र प्रताप आदि ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने इस टूटे स्थान को पक्का कराकर राहत न दिलाई जा सकी तो किसानों का गुस्सा सड़क पर उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें