फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: परिजन बोले- 18 अगस्त को सूरत से घर के लिए निकला था रामा, न जाने कैसे दिल्ली पहुंच गया

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। कोइरौना थानाक्षेत्र के सूर्यभानपुर गांव निवासी युवक को दिल्ली में संसद की दीवार फांदने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इधर गांव में परिजनों को जानकारी मिली तो वे परेशान हो गए।
विज्ञापन

युवक गत 18 अगस्त को सूरत से घर के लिए निकला था। 12 दिन पहले उसकी पत्नी को बेटी पैदा हुई है। परिजनों ने अपने बेटे की सकुशल वापसी की गुहार लगाई है।
सूर्यभानपुर गांव निवासी रामा बिंद (20) पुत्र शिव कुमार बिंद पांच महीने पूर्व सूरत गया था। पांच दिन पहले उसकी परिजनों से बातचीत हुई थी। परिजनों के अनुसार उसकी पत्नी को 12 दिन पहले बच्ची हुई है।
पिता शिव कुमार बिंद ने बताया कि रामा बिंद चार भाइयों में दूसरे नंबर पर है। उसके बड़े भाई उमेश बिंद का हॉर्निया का ऑपरेशन हुआ है। उसके दो छोटे भाई कृष्ण और कन्हैया हैं। जिनकी उम्र 10 और 8 वर्ष है। रामा की मां समला देवी की भी मानसिक स्थिति पूरी तरह ठीक नहीं है। बताया कि उनका बेटा बेहद सीधा-सादा है। वह इस तरह की गलती या दुस्साहस नहीं कर सकता। वह सूरत में एक फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन

वहां से दिल्ली कैसे पहुंच गया और यह घटना कैसे हुई, इसकी कोई जानकारी नहीं है। सुबह दिल्ली से फोन आया, तब उन्हें जानकारी मिली।
परिजन उसकी सकुशल घर वापसी की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि परिजनों ने एलआईयू से पूछताछ की। पता चला है कि वह 18 अगस्त को घर के लिए निकला था। बाकी दिल्ली पुलिस जांच पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें