दुर्गागंज। परिवार सूरत में रहता है। घर की रखवाली करने वाला अपनी बेटी के यहां खिचड़ी पहुंचाने गए थे। इस बीच मंगलवार की रात चोरों ने थाने से 200 मीटर दूर एक घर से गहने और नगदी चुरा लिए।
दुर्गागंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गोपलहा निवासी मुन्नू दुबे सपरिवार सूरत में रहते हैं। गांव के मकान की रखवाली सुखलाल गौतम करते हैं। सुखलाल गौतम दो दिनों से अपने बेटी के यहां खिचड़ी पहुंचाने गए गए। इस बीच मंगलवार की रात चोर ताला तोड़कर उनके घर में दाखिल हुए। घर में रखे आभूषण समेट कर चलते बने। बुधवार की सुबह सुखलाल घर देखने पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था। उसने तत्काल इसकी सूचना मकान मालिक को देते हुए पुलिस को दी। चोरी की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित मुन्नू दुबे ने बताया कि उनके मकान में खाने-पीने के अनाज समेत नगदी, जेवर, कपड़े व बर्तन चोर समेट ले गए थे। उन्होंने बताया कि डेढ़ लाख रुपये का सामान चोर ले गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक मदनलाल ने बताया कि घर के सब लोग सूरत में रहते हैंमामला कब का है स्पष्ट नहीं है, तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।