फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 48 घंटे से गुल है चार मोहल्लों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के छितनी तालाब बाजार सलाबत खां में सोमवार की शाम जले दो ट्रांसफार्मरों की जगह बुधवार की शाम को दूसरे ट्रांसफार्मर तो लगा दिए गए लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। वैकल्पिक व्यवस्था कर एक छोटा ट्रांसफार्मर तलगाया गया है कि लेकिन उससे कुछ घरों को ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

दो ट्रांसफार्मर लेकर बुधवार कर्मचारी लेकर मोहल्ले में पहुंचे। क्रेन मंगाई गई। आग से ट्रांसफार्मरों की केबल जल गई थी। नए सिरे से केबल लगाई गई। साथ ही 650 केवी तथा 250 केवी के दोनों ट्रांसफार्मरों को लगाकर उन्हें गर्म करने के लिए छोड़ दिया गया। दोनों ट्रांसफार्मरों के जलने से बाजार सलाबत खां, घमहांपुर, नूरेइस्लामपुर, रामसहायपुर, पूरे साहबजादा, काशीपुर आदि मोहल्ले की बिजली सोमवार को गुल हो गई थी।
लोगों का कहना है कि 48 घंटे से बिजली गुल होने से मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पाए हैं। अधिकारियों ने बताया कि तो देर रात अथवा सुबह ही आपूर्ति बहाल की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें