फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस के तहत भदोही को मिले सुविधाएं

विज्ञापन
सांसद डॉ विनोद बिंद। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद ने टाउन आफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस के तहत जिले के विभिन्न सुविधाओं के विस्तार की मांग की है। उन्होंने नियम 377 के तहत संसद में इस मुद्दे को उठाया। कहा कि लोकसभा क्षेत्र भदोही को टाउन आफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस का दर्जा प्राप्त है, यहां की हस्त निर्मित कालीनें विश्व भर में अपनी गुणवत्ता और कलात्मकता के लिए प्रसिद्ध है। बताया कि कालीन उद्योग हजारों करोड़ रुपए के निर्यात के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इसी महत्व को देखते हुए साल 2018 में केंद्र सरकार की ओर से भदोही को टाउन आफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस का दर्जा प्रदान किया था। भदोही की कालीन को पहले से ही जीआई का दर्जा भी प्राप्त है, ऐसे में आवश्यक है कि टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस के तहत मिलने वाली तमाम सुविधाएं लोकसभा क्षेत्र में मिलनी चाहिए। इसमें निर्यात से जुड़े सूचना केंद्र, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक सपोर्ट और व्यापारिक सुविधाओं को और तेजी से विकसित किया जाना आवश्यक है। कहा कि इस तरह की सुविधाओं से भदोही के कालीन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। वहीं स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और श्रमिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस के तहत मिलती हैं कई सुविधाएं
टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस का दर्जा मिलने के बाद कई तरह की महत्वपूर्ण सुविधा संबंधित क्षेत्र को सरकारों के माध्यम से दी जाती हैं। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक सपोर्ट, पैकिंग एवं टेस्टिंग लैब, अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों में भाग लेने विदेशों में मार्केटिंग ब्रांड प्रमोशन, बैंकिंग और कस्टम सुविधाओं में सुधार के अलावा अन्य महत्वपूर्ण सुविधा प्राप्त की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें