फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गौर पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मना, छप्पन भोग प्रसाद किया अर्पित

विज्ञापन
गोपीगंज दुर्गा मंदिर पर फुल से होली खेलती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
गोपीगंज।
विज्ञापन

नगर के दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को इस्कान की ओर से गौर पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। चैतन्य महाप्रभु के 544वें अवतरण दिवस पर छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस दौरान भक्तों ने फूलों की होली खेली। मुख्य आकर्षण नगर संकीर्तन रहा। संकीर्तन यात्रा दुर्गा मंदिर प्रांगण, गोपीगंज से प्रारंभ होकर पश्चिम मोहाल, स्टेशन रोड, जीटी रोड, खड़हट्टी मोहाल और सदर मोहाल होते हुए राधा कृष्ण मंदिर, सोनिया तालाब पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान भगवान चैतन्य महाप्रभु के जीवन और उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए संतों ने कहा कि उन्होंने हरिनाम संकीर्तन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। उनके द्वारा स्थापित भक्ति मार्ग आज भी समाज को प्रेम, सद्भाव और सेवा की प्रेरणा देता है। वातावरण हरे कृष्ण-हरे राम के जयघोष से गुंजायमान रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संकीर्तन दल का स्वागत किया। इस मौके पर श्याम प्रसाद दास, संतोष दास, कृष्ण कुमार, दीपक अग्रहरि, मिंकु उमर, आलोक जायसवाल, गोपाल आदि रहे। अंत में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें