फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सात कांवरिया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में सात कांवरिया घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन

प्रयागराज से जल लेकर कांवरिया काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करने वाराणसी जा रहे थे। औराई के नटवां के समीप हाइवे के उत्तरी लेन पर मंगलवार को दोपहर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें रवि पटेल (25) निवासी फाफामऊ, अवनीश (25) निवासी गोहना प्रयागराज, शुभम (24) और शिव कुमार (25) निवासी अहमदपुर प्रयागराज घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी औराई में भर्ती कराया। इसी तरह सोमवार को औराई के फ्लाईओवर के ऊपर आमने-सामने बाइकों की टक्कर में औराई के कुनबीपुर निवासी सुरेंद्र (28)और उनकी पत्नी ममता (26) जबकि ओम प्रकाश निवासी हंडिया बसुपारी प्रयागराज घायल हो गए। सुरेंद्र जल चढ़ाने जा रहे थे जबकि ओम प्रकाश जल चढ़ाकर लौट रहे थे। पुलिस ने तीनों को सीएचसी औराई में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें