ज्ञानपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक गिरधरपुर ज्ञानपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें भदोही निवासी दिलीप मिश्रा को किसान कांग्रेस सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर बधाई दी गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनका सम्मान किया। मुख्य अतिथि के जिला प्रभारी दयाशंकर पांडेय ने कहा कि संगठन सृजन का कार्य जनपद भदोही में उत्साह के साथ चल रहा है। निश्चित रूप से आने वाले 80 दिनों में हम संगठन सृजन का कार्य पूर्ण कर लेंगे। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जनता का शोषण बढ़ता जा रहा है। ऐसे में राहुल गांधी लगातार भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि भाजपा के बांटने की राजनीति का विकल्प सिर्फ कांग्रेस ही है। देश में किसानों, नौजवानों, छात्रों, महिलाओं शोषितो, वंचितों, पीड़ितों की आवाज बुलंद करने के लिए राहुल गांधी लगाकार यात्राएं कर रहे हैं। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर दुबे ने किया। इस दौरान पं. दीनानाथ दुबे, त्रिलोकीनाथ बिंद, मुशीर इकबाल, सुरेश गौतम, स्वालेह अंसारी, जजलाल राय, लक्ष्मीशंकर चौबे, सत्येंद्र कुमार दुबे आदि रहे।