फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का शोषण नहीं होगा बर्दाश्त, करेंगे विरोध

विज्ञापन
सीएचसी भानीपुर स्वागत समारोह में बोलते अति​थि। स्रोत संगठन
विज्ञापन
दुर्गागंज। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के नए जिलाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार यादव शुक्रवार को सीएचसी भानीपुर पहुंचे। यहां पर अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव संग कर्मियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संघ ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसका मैं तन-मन-धन से पूरा निर्वहन करूंगा। संविदा कर्मचारियों का कोई शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई अधिकारी शोषण की कोशिश करेगा तो हम इसका पुरजोर जवाब देंगे। हमारा संघ मजबूत इरादे के साथ कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़ता रहेगा। प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत हजारों संविदा कर्मचारी वेतन, पदोन्नति और कार्यस्थल सुविधाओं के लिए लंबे समय से संघर्षरत हैं। इस मौके पर अजीत कुमार, मुकेश बिंद, महेश बिंद, संजीत शुक्ला, विजय कुमार, दीपक, अभय कुमार, प्रदुम्न कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें