फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मरीजों के बैठने के लिए कुर्सियां न मिलने पर मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बृहस्पतिवार को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. दिग्विजय सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ओपीडी, प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष, इमरजेंसी कक्ष और लैब का निरीक्षण किया। कमी मिलने पर नाराजगी जताई। मामले में प्रभारी अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा। स्वास्थ्य सुविधाएं सुधार के लिए शासन से लेकर प्रशासन गंभीर है। अक्सर इसकी जांच करने के लिए लखनऊ से लेकर मंडल स्तरीय टीम पहुंचती है। बृहस्पतिवार को एडी स्वास्थ्य सीएचसी पहुंचे। लैब के निरीक्षण के दौरान मरीजों के बैठने के लिए कुर्सियां नहीं दिखाई देने पर उन्होंने नाराजगी जताई। वहीं अधीक्षक की मौजूदगी नहीं होने पर व्यवस्थाओं की देखरेख कर रहे डॉ. स्वप्निल सिंह को बुलाकर संबंधित मामले में स्पष्टीकरण मांगा। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें