फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एपीओ और आबकारी अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार और एसपी अभिमन्यु मांगलिक की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था, अभियोजन के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें लंबित मुकदमों के निस्तारण पर जोर दिया गया। लापरवाही बरतने पर एपीओ और आबकारी अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया। डीएम ने कहा की पीड़ितों को न्याय दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है। एक्साइज एक्ट, पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, हत्या, डकैती, बलात्कार, शस्त्र अधिनियम के गंभीर मामलों को चिह्नित करते हुए उसका निस्तारण किया जाए। डीएम ने कहा कि न्यायालय में लंबित मामलों के निस्तारण के लिए सभी पक्षों में समन्वय का होना आवश्यक है। एसपी ने एपीओ और शासकीय अधिवक्ताओं को पुलिस विवेचना में जो कमी या समस्या दर्शित हो उसे व्हाट्सएप पर डिटेल लिख दें। उन्होंने सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि व्यक्ति को लगे चोटों की फोटो, वीडियो इत्यादि बना लें। महिला अपराधों और पाक्सों एक्ट से संबंधित मुकदमों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई का निर्देश दिया। कार्य में शिथिलता और सही रिपोर्ट न प्रस्तुत करने पर एपीओ जबकि बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिला आबकारी अधिकारी से डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें