ज्ञानपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में खाद्यान्न और दैनिक उपयोग के वस्तुओं की आपूर्ति में संतोषजनक कार्य को लेकर एक संस्था के नाम से जारी अनुभव प्रमाण पत्र इन दिनों चर्चा का विषय बना है। पूर्व जिला बेसिक शिक्षाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह के फर्जी हस्ताक्षर से जारी अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर लाभ लेने की कोशिश सामने आने पर विभाग में हलचल मची है। पूर्व बीएसए ने भी मामला संज्ञान में आने पर उक्त अनुभव प्रमाण पत्र पर किसी संस्था को किसी तरह का लाभ न देने की बात कही है।