फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट आज, जिले को ढेरों उम्मीदें

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। देश का आम बजट शनिवार को संसद में पेश होगा। हलवा सेरेमनी के बाद पूरे देश को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को संसद में बजट पेश करते हुए हर क्षेत्र के लिए सौगातों का पिटारा खोलने की उम्मीदें हैं। कालीन नगरी भी इससे अछूती नहीं है। जिले के लोग आम बजट और रेल बजट में अपने लिए भी बेहतरी की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन

भदोही जिला कालीन निर्माण और निर्यात के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। मगर इस उद्योग को कमजोर होते इन्फ्रास्ट्रक्चर और घटती सरकारी मदद से चिंता घेरने लगी है। पूरे देश के कालीन निर्यात में अकेले लगभग 60 फीसदी हिस्से की भागीदारी रखने वाले भदोही-मिर्जापुर परिक्षेत्र का ओहदा धीरे-धीरे डगमगाने लगा है। यह क्षेत्र के लिए चिंता का विषय है। अब कारोबार की बजट पर निगाहें हैं। ड्रॉ बैक आदि के जरिए उद्योग को मजबूती देने की वकालत होने लगी है। जहां तक भदोही जिले के विकास की बात है तो कई पांयदान पर उपेक्षा का दंश झेल रहे जिले को तमाम बुनियादी सुविधाओं की भी दरकार है। आम बजट के साथ रेल बजट भी पेश होगा। जिले के दो प्रमुख रेल रूटों वाराणसी-भदोही और वाराणसी-प्रयागराज पर दौड़ने वाली विभिन्न ट्रेनों में से कई ट्रेनों का ठहराव जिले के किसी भी स्टेशन पर नहीं होता है। जिले के लोग वंदे भारत और शिवगंगा एक्सप्रेस का ठहराव ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर करने की मांग कर रहे हैं। मगर अब तक बात नहीं बनी है। एक और बजट आया है तो फिर आस जग गई है। वाराणसी-प्रयागराज रूट पर लखनऊ के लिए कोई ट्रेन नहीं है। इसकी मांग भी चल रही है। जिलेवासियों का कहना है कि अगर इन मांगों पर इस बजट में ध्यान दे दिया गया तो जिले के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। यही वजह थी कि बजट से पूर्व की चर्चा और पूर्वानुमानों की जानकारी के लिए लोग शुक्रवार को टीवी से चिपके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें