बीआरसी भदोही में अनुदेशकों के शैक्षणिक अभिलेखों का सत्यापन करते शिक्षा अधिकारी।
- फोटो : BHADOHI
चौरी। क्षेत्र के रोटहां स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में बृहस्पतिवार को 87 अनुदेशकों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया गया। पूरे प्रदेश में एक साथ चल रहे फर्जीवाड़ा की जांच-पड़ताल चल रही है। अभी गत दिनों प्रदेश के अन्य जिलों में एक ही नाम के शिक्षक ने कई-कई स्थानों पर कार्य करते हुए लाखों की चपत लगा चुके हैं। मामला प्रकाश में आने के बाद शिक्षा विभाग शिक्षकों के साथ-साथ अनुदेशकों की भी हकीकत परखने लगा है। खंड शिक्षा अधिकारी जंगीलाल मौर्य ने बताया कि 87 की संख्या में अंशकालिक अनुदेशकों के शैक्षणिक अभिलेखों का सत्यापन कराया गया।