फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मानक से दूर बना दिए परीक्षा केन्द्र, 126 लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए बृहस्पतिवार को मियाद खत्म हो गई। अंतिम दिन विभाग में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। विभाग के मुताबिक जिले में केंद्र निर्धारण को लेकर 126 लोगों ने आपित्त दर्ज कराई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के 2023-2024 की बोर्ड परीक्षा में इस साल जिले से हाईस्कूल व इंटर के 56 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। जिनके लिए केन्द्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। बीते 24 नवंबर को बोर्ड ने जिले में 93 केंद्रों की प्रस्तावित सूची तय की। इसमें भारी विसंगति सामने आई। इसके बाद आपत्तियों के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया। पहले दो दिन अवकाश होने के कारण नहीं आई, लेकिन उसके बाद डीआईओएस कार्यालय में आपत्तियों की भरमार हो गई। बृहस्पतिवार को आपत्तियों का अंतिम दिन होने के कारण कार्यालय में गहमागमी का माहौल बना रहा। शाम पांच बजे तक कुल परीक्षा केन्द्रों को लेकर 126 आपत्तियां प्राप्त हो चुकी थी। जिसमें छात्र-छात्राओं के केंद्रों की दूरी एवं आवंटन का मामला, पूर्व में कई साल तक केंद्र रहे विद्यालय के न बनने जैसी शिकायतें शामिल रहीं। प्रस्तावित केन्द्रों के सापेक्ष प्राप्त आपत्तियों ने प्रधानाचार्य संग विभागीय अधिकायिरों की चिंता बढ़ गई है। डीआईओएस विकायल भारती ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के प्रस्तावित केन्द्रों को लेकर 126 आपत्तियां प्राप्त हो चुकी हैं। ज्यादातर आपत्तियां केंद्र न बनने और परीक्षा केंद्र की दूरी को लेकर रहीं। खासकर छात्राओं के परीक्षा केन्द्रों की दूरी को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। जिला स्तर पर टीम गठित कर आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें