फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि फिर बढ़ी, अब 30 तक भरें

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है। परिषद ने एक बार फिर पंजीकरण और फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी। पहले अंतिम तारीख 10 सितंबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि कक्षा 9 और 11 के छात्र अब 30 सितंबर की रात 12 बजे तक अग्रिम पंजीकरण शुल्क जमा करके बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन जानकारी अपलोड कर सकेंगे। इसके बाद प्रधानाचार्य वेबसाइट से चेकलिस्ट लेकर छात्र-छात्राओं की जानकारी की जांच एक से चार अक्तूबर तक करेंगे।
विज्ञापन

पंजीकृत छात्रों की फोटो वाली लिस्ट जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 15 अक्तूबर तक जमा करनी होगी। परीक्षा 2027 के लिए कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए, स्कूल के प्रधानाध्यापक सभी योग्य छात्र-छात्राओं का परीक्षा शुल्क एक साथ चालान से सरकारी खजाने में 28 सितंबर जमा कराएंगे। सरकारी खजाने में जमा शुल्क की जानकारी और पढ़ाई से जुड़ी डिटेल upmsp.edu.in पर 30 सितंबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। वेबसाइट से चेकलिस्ट लेकर जानकारी की जांच और बदलाव एक से छह अक्तूबर तक किया जा सकेगा। 15 अक्तूबर तक डीआईओएस कार्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें