ज्ञानपुर। पूर्व विधायक विजय मिश्र मंगलवार को न्यायालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किए गए। गैंगस्टर के मामले में उन्हें एफटीसी प्रथम न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अगली तिथि तय कर दी गई।
अधिवक्ता के अनुसार दुष्कर्म, रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने सहित कई मामलों के आरोपी पूर्व विधायक विजय मिश्र इस समय आगरा जेल में हैं। उनपर गैंगस्टर की भी कार्रवाई हुई है। गैंग में उनका भतीजा एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख मनीष, दूसरा भतीजा सतीश सहित अन्य भी शामिल हैं। गैंगस्टर के ही मामले की पेशी थी। इसमें आगरा सेंट्रल जेल से विजय मिश्र, जौनपुर जेल से मनीष मिश्र और वाराणसी जेल से सतीश मिश्र को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया। इस मामले में विजय मिश्र पक्ष से हंसाराम शुक्ला, आनंद शुक्ला आदि ने पैरवी की।