फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के ककराही रेलवे क्रासिंग के पास रविवार की रात में पुलिस ने मुठभेड़ में पचास हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। बदमाश के पास से एक पिस्टल, मैगजीन, कारतूस आदि बरामद किया गया है। आरोपी पर सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज सहित कई जनपदों में हत्या, लूट, छिनैती सहित विभिन्न मामलों के 24 मुकदमे दर्ज हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ककराही रेलवे क्रासिंग के पास पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। उसी समय मिर्जापुर की ओर से एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। उसे जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह गोपीगंज की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायर किया। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उससे नाम पता पूूछा तो उसने अपना नाम राजेश गौड़ निवासी केदारपुर थाना गोपीगंज बताया। एसपी के अनुसार वह गैंगेस्टर का आरोपी है। उस पर पचास हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। आरोपी के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस, चार कारतूस 9 एमएम सहित एक मैगजीन 7.65 बोर व एक बाइक, 1200 रुपये नकदी बरामद की गई है। उसके खिलाफ जिले के गोपीगंज, भदोही, कोइरौना थाने में मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह सोनभद्र के चोपन थाने में हत्या, राबर्ट्सगंज में धोखाधड़ी, गैंगस्टर, प्रयागराज में लूट आदि के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी विनोद दुबे, गोपीगंज थाना प्रभारी बृजेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें