ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डिजिटल क्राॅप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री को लेकर बैठक हुई। इसमें फार्मर रजिस्ट्री बनवाने पर जोर दिया गया। साथ ही सभी विभागों की जिम्मेदारी तय की गई। डीएम ने कहा कि हर रोज लेखपाल कम से कम 100 सर्वे करें। राजस्व निरीक्षक की ओर से प्रतिदिन फसल सर्वे को अप्रूव किया जाए। प्रत्येक लेखपाल हर रोज कम से कम 20 फार्मर रजिस्ट्री बनाए। पंचायत विभाग के कर्मचारी भी फार्मर रजिस्ट्री बनाने में सहयोग करें। पूर्ति विभाग को निर्देश दिया कि राशन वितरण के दौरान लोगों को फार्मर आईडी बनाने के लिए प्रेरित करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, डीडी कृषि डॉ. अश्वनी सिंह, डीपीआरओ संजय मिश्रा आदि रहे। संवाद