उन्होंने रक्तदान को महादान और जीवनदान बताया। कहा कि रक्तदान करने से स्वास्थ्य को नुकसान नहीं होता, बल्कि समाज के किसी जरूरत मंद को फायदा जरूर हो जाता है। इसलिए हर स्वस्थ इंसान को परोपकार के लिए रक्त का दान अवश्य करना चाहिए।
उन्होंने 16 जून को एमबीएस भदोही, 18 जून को सीएचसी गोपीगंज, 20 जून को सीएचसी औराई के रक्तदान शिविर में भी अधिक लोगों को पहुंचकर रक्तदान करने का आग्रह किया।
शिविर में रक्तदान करने वालों में नेहरू युवा केंद्र और शाइन एकेडमी की ओर से छह यूनिट, देवनाथपुर के दो, सिंहपुर और इलाहाबाद के एक-एक रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का उद्दघाटन करने के बाद डीएम ने अस्पताल परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लेबर रूम, इमर्जेंसी समेत विभिन्न कमरों का निरीक्षण किया।
इसके साथ ही उन्होंने कर्मियों से आवश्यक जानकारी भी ली, साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। कहा कि अस्पताल में मरीजों खासतौर से गरीबों को इलाज संबंधी समस्या न आए। इस मौके पर प्रभारी सीएमओ डा. एसएन सहाय, सीएमएस डॉ. आलोक शुक्ला, डीटीओ डॉ. बीडी वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अब्दुल वाहिद, सर्जन डॉ. धीरज प्रकाश, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग, सुरेश कुमार, एलटी अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, नेहरू युवा केंद्र के उदयभान सिंह, रमाकांत समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।