फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवित्र रमजान में घर पहुंचाई जाएंगी हर सहुलियतें

विज्ञापन
भदोही जिले के अजीमुल्लाह चौराहे पर लोगों को संबोधित करते डीएम और एसपी। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने आश्वस्त किया है कि 25 अप्रैल से शुरू हो रहे पवित्र माहे रमजान में रोजेदारों को किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। डीएम और एसपी राम बदन सिंह ने गुरुवार को सुबह सुबह अजीमुल्लाह चौराहे पर संभ्रांत लोगों को को संबोधित किया। कहा कि इस दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं लोगों के घरों तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कोरोना के कहर से हर कोई वाकिफ है। इससे निजात के लिए देश भर में 3 मई तक लॉकडाउन चल रहा है। वायरस संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। इसकी कड़ी को तोड़ने का सर्वोत्तम उपाय है घरों में लॉकडाउन रहना। इस बीच 25 अप्रैल से माहे रमजान का आगाज हो रहा है। आम मुसलमानों में इस महीने की महत्ता प्रशासन बखूबी समझता है। ऐसे में लॉकडाउन के दर्मियान हो सकता है विशेष रियायतें न मिलें लेकिन रोजेदारों की जरूरतों का भरपूर ख्याल रखा जाएगा। कहा कि चीज, ब्रेड, मक्कखन, खजूर, बर्फ, शीतल पेय आदि घरों तक पहुंचाने का प्रबंध किया जाएगा।
पुलिस कप्तान ने कहा कि जान है तो जहान है। लोगों की सुरक्षा के लिए ही सरकार सुबह से लेकर शाम तक कसरत कर रही है। इसलिए अपने घरों में सुरक्षित रहें ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके। बैठक में हाफिज परवेज अच्छे, नगर पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, हाफिज गुलाम मुस्तफा, हाफिज फहद अत्तारी, हाफिज अली रजा, मौ.मुर्शिद कादरी, अख्तर खां, जमील नेता, हसीब खां, प्रिंस गुप्ता, महेंद्र सरोज, अफसर अंसारी, मोगीस कलाम, हन्नान अंसारी, दानिश सिद्दीकी, गुलाम सजंरी, करुणा शंकर दूबे, शफीक अहमद, रमेश प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें