फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में हर दिन दो सड़क हादसे, तीन दिन में एक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी भदोही में हर दिन दो सड़क हादसे हो रहे हैं। हर तीसरे दिन एक व्यक्ति सड़क हादसे में जान गंवा देता हैं। सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक 20 से 35 वर्ष के युवाओं की मौत हो रही है। 99 फीसदी हादसों के कारण लापरवाही और तेज गति होती है। सिर्फ एक फीसदी हादसे मानवीय भूल के कारण होते हैं।
विज्ञापन

सड़क हादसों में कमी लाने के लिए पुलिस और यातायात विभाग की ओर से तमाम अभियान चलाए जाते हैं। खासकर युवा वर्ग को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए तमाम प्रयास किए जाते हैं। यातायात विभाग स्कूलों और कॉलेेजों में संगोष्ठी के अलावा जगह-जगह कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक करता है।
इसके बावजूद लोग लापरवाही करते हैं। तेज ड्राइविंग, गलत साइड से वाहन निकालने और बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने के कारण रोज सड़क हादसे होते हैँ। हालांकि यातायात पुलिस ने नियमों के अनुपालन को लेकर सख्ती बरती है। इसके बाद भी लोग दुर्घटनाओं को लेकर सचेत नहीं हैं। इसमें युवाओं की संख्या अधिक है। जिले में जितनी भी सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, उसमें 80 फीसदी घटनाओं में युवा शामिल रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाएं - 141, मौत - 91, घायल - 91, चालान - 29290, जुर्माना वसूली - 59,36,000 रुपये।
(नोट- आंकड़े एक जनवरी, 2022 से 31 अक्तूबर तक के हैं। चालान के आंकड़े एक जनवरी, 2022 से 30 सितंबर तक के हैं)
जिले में यातायात जागरूकता को लेकर तमाम अभियान चलाये जा रहे हैं। समय-समय पर स्कूलों और कॉलेजों में भी अभियान चलाया जाता है और सख्ती भी बरती जाती है, लेकिन लोगों की लापरवाही उनकी जान की दुश्मन बनी है। लोगों को यह समझना चाहिए यातायात पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए ही नियमों के पालन की अपील करती हैं। - शशिकांत यादव, यातायात उपनिरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें