फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गर्मी की एंट्री से पहले ही 12 गांवों में पानी ने छोड़ा हैंडपंप का साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। भदोही ब्लॉक के चौरी इलाके में गर्मी की एंट्री से पहले ही भूगर्भ का जलस्तर 100 फीट नीचे चला गया है। 12 से 13 गांवों में पानी ने हैंडपंप और सबमर्सिबल पंप का साथ छोड़ दिया है।
विज्ञापन

इलाके के गांवों में 100 फीट बोरिंग के ऊपर वाले हैंडपंप में ही पानी आ रहा है। अभी मई-जून बाकी है। गर्मी में पेयजल की चिंता लोगों को मार्च में ही सताने लगी है। चौरी के वेदमनपुर गांव के आठ घरों में तो सबमर्सिबल पंप भी पानी नहीं उठा पा रहा है।
जिले में गर्मी का तेवर दिखना शुरू हो गया है। फरवरी माह में जिले का तापमान 28 से 29 डिग्री तक औसत बना रहा। मार्च, अप्रैल और मई के महीनों में इस बार रिकार्ड गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। भूगर्भ जल के लगातार दोहन से जिले के कई इलाकों में जलस्तर लगातार नीचे खिसकता चला जा रहा है।
विज्ञापन

मार्च में ही चौरी क्षेत्र के 12 से 13 गांवों में जलस्तर 100 फीट के नीचे चला गया है। क्षेत्र के वेदमनपुर, माधोरामपुर, निदुरपट्टी, भकोड़ा, बरदहा, डोमनपुर, पल्हैया, कोल्हड़, जगदीशपुर, कपालडीह समेत अन्य कई गांवों में 80 से 90 फीट बोरिंग वाले हैंडपंप ने पानी देना बंद कर दिया है। ग्रामीणों का का मानना है कि इस बार कम बारिश होने के कारण इस तरह की समस्या बढ़ी है। लोग 100 फीट से ज्यादा बोरिंग वाले हैंडपंपों पर लाइन लगाकर पानी ले रहे हैं। खराब हैडपंप को ठीक करने वाले ठेकेदार वेदमनपुर निवासी गुरुदेव ने कहा कि इस बार काफी कम बारिश हुई है। इसके कारण मार्च में ही जलस्तर नीचे खिसका गया है। हैंडपंपों में पानी न आने पर कई लोग कम बारिश को कारण मान रहे हैं। वहीं कुछ लोग जलजीवन मिशन की गहरी बोरिंग को जिम्मेदार मान रहे हैं। उनका कहना है कि जलजीवन मिशन की टंकियों के लिए 500 फीट तक बोरिंग कराई गई है।
इसलिए गांव का जलस्तर गिर गया है। विंध्याचल मंडल के भूगर्भ जल संरक्षण के नोडल अधिकारी स्वप्निल राय ने कहा कि जिले में हाईड्रो ग्राफ स्टेशन बनाए गए हैं। जहां डिजीटल वाटर लेवल रिकार्डर लगा हुआ है, जहां से वाटर लेवल का पता लगाया जाता है।
भूगर्भ विभाग की ओर से साल में दो बार प्री मानूसन और पोस्ट मानसून रिपोर्ट बनाया जाता है। जिसमें अगस्त माह में 4.84 मीटर नीचे गया है। वहीं जनवरी की रिपोर्ट के मुताबिक 4.94 मीटर पानी नीचे गया है। स्टेज ऑफ ग्राउंड वाटर अट्रेक्शन के अनुसार भदोही का वाटर लेवल 82.82 प्रतिशत है। ऐेसे में हमें अभी से पानी को सहेजने को लेकर काम करना होगा। पानी का संरक्षण नहीं किया तो गर्मी के दिनों में मुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें